DEO के ठिकनों पर EOW/ACB का छापा, 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, घर से डेढ़ करोड़ कैश बरामद

रायपुर। ईओब्ल्यू/एसीबी की टीम ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर साहू के बिलासपुर स्थित सरकारी आवास, कवर्धा स्थित मकान और रायपुर में छापेमारी की है। इसमें 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। बिलासपुर नूतन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में 1.6 लाख रुपए कैश बरामद किया गया।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि 4 करोड़ रुपए की फर्नीचर खरीदी, 86 लाख रुपए में प्रश्न पत्र छपाई के अलावा शिक्षकों के अटैचमेंट, अनुकंपा नियुक्ति, जीपीएफ, मातृत्व अवकाश आदि में लेनदेन कर डीईओ ने अनुपातहीन संपत्ति कमाई है। कवर्धा की पॉश कॉलोनी में मकान, पत्नी के नाम पर फार्म हाउस और रायपुर में कीमती जमीन की जानकारी सामने आई है। कवर्धा के गांव में करीब 10 एकड़ के फार्म हाउस होने का पता चला है।

डीईओ साहू की पत्नी व्याख्याता हैं। एक बेटा सिविल इंजीनियर है। अधिकांश अचल संपत्तियां पत्नी के नाम पर हैं। ईओडब्ल्यू दोनों की आय और खर्च का हिसाब निकालेगी। डीईओ का भी हिसाब निकालेगी। इसके बाद आय से कितनी अधिक संपत्ति जुटाई गई है, उसका खुलासा होगा। डीईओ के पास दो कारें हैं। अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि के बाद डीईओ की गिरफ्तारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पहुंचा मानसून, 24 घंटे में भारी बारिश की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई दिनों से अटका मानसून अब दुर्ग तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश...

अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: जिला प्रशासन ने...

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर...

टीका लगाने के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों...

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल कबीरधाम में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ...

प्रदेश में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे. सोमवार कोफिर 10 नए संक्रमित मिले हैं. महासमुंद और सरगुजा में भी कोरोना की एंट्री...

ट्रेंडिंग