मैत्री कुंज रिसाली में शुरू हुआ यूरो किड्स प्री स्कूल… पार्षद धर्मेंद्र भगत ने फीता काट कर किया शुभारंभ

रिसाली। गुरुवार को यूरो किड्स प्री स्कूल का रिसाली मैत्री कुंज में भव्य शुभारंभन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र भगत, पार्षद वार्ड क्र. 23 के कर कमलों द्वारा शुभारंभन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। धर्मेन्द्र भगत ने प्रवेश द्वार का फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद माता सरस्वती की वंदना करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

यूरो कीड्स रिसाली की संचालिका सुशीला टिकरिहा ने यूरो किड्स की विशेषताओं को उपस्थित अतिथियों के समक्ष रखी। यूरो किड्स एक प्रो स्कूल है जिसमें 1.8 से 6 साल तक की उम्र के बच्चों की कक्षाएं संचालित होगी। यहाँ प्ले ग्रुप नर्सरी, केजी-1 औ के जी-ए की कक्षाएं संचालित होंगी। यूरो किड्स की विशेषता यह है कि यह स्कूल छोटे बच्चों की शारीरिक बौधिक विकास के साथ साथ उनकी सुरक्षा का भी भरपूर ध्यान रखता है। कक्षाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्थित किया गया है।

विभिन्न रंग-बिरंगे खिलोनों और उपकरणों को कक्षाओं में रखा गया है जिससे बच्चों को खेल – खेल में प्ले के मेथड से हिन्दी, अंग्रेजी व गणित के कंसेप्ट को सिखाया जावेगा । धर्मेन्द्र भगत जी ने यूरो किड्स स्कूल के भवन, कक्षाओं और विशेषताओं की सराहना करते हुए स्कूल की उन्नति की शुभकामनाएं दो। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती सलोनी जयसवाल, जो कि यूरो किड्स स्मृति नगर की संचालिका है उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...