रिसाली में EWS की जमीन का हो गया खेला, अवैध प्लॉटिंग भी धड़ल्ले से: पार्षद मनीष यादव ने कमिश्नर को लिखी चिट्‌ठी, जांच के साथ-साथ नापजोंख की मांग

भिलाई। रिसाली निगम क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। ईडब्ल्यूएस की जमीन के साथ भी बिल्डर और कॉलोनाइजर खेल कर दे रहे हैं। इसकी शिकायत रिसाली निगम के आशीष नगर पश्चिम के पार्षद मनीष यादव ने की है।

पार्षद मनीष ने निगम आयुक्त को लेटर देते हुए कहा है कि, आशीष नगर पश्चिम इलाके में EWS की छोड़ी हुई जमीन पर अब कब्जे हो गए हैं। कई जमीनों पर निर्माण भी शुरू हो गया है। निर्माण करने वाले रसूखदार है। जो अपनी मनमानी करते हुए निर्माण कर रहे हैं। पार्षद मनीष ने यह भी कहा कि, अवैध प्लॉटिंग का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है।

ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पार्षद ने कहा कि, सिर्फ रिसाली आशीष नगर पश्चिम का यह मामला नहीं है। आसपास के इलाकों में भी यह खेल चल रहा है। आयुक्त ने उन्हें आश्वास्त किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगे। ताकि नियमों को ताक में रखकर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...