CG – फांसी के फंदे पर लटका मिला आबकारी विभाग के गार्ड की पत्नी का शव… पति बोला – 3 महीने से बदल गया था स्वभाव… जांच में जुटी पुलिस

CG

कोरबा। कोरबा में सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में सीएसईबी कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह जब पति कमरे में पत्नी का लटका शव देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान कमलाबाई (40) के रूप में हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान में पति तांतीराम ​​​​​​​गार्ड की नौकरी करता है। घर में 4 लोग रहते हैं। पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे। सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो कमरे के पीछे तरफ गया। वहां पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

तांतीराम ने बताया कि, रात जब वो काम कर घर लौटा, तो दोनों ने एक साथ खाना खाया। उसके बाद कमरे में सोने चले गए। बहुत दिनों बाद उसने काफी समय तक परिवार के बारे में बातचीत की। 24 साल के बेटे की जल्दी शादी करने की बात कह रही थी। इन सब बातों से वो बेहद खुश था कि बहुत दिनों बाद इस तरह से बात कर रही है।

उसने बताया कि, पिछले 3 महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था। वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीजें देखती थी। घर से बाहर नहीं निकलती थी। बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नहीं है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ की गई। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मामले में आगे जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...