एग्जिट पोल: यूपी में फिर एक बार योगी सरकार…पंजाब में “हाथ” पड़ा कमजोर, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पंजा का जोर, रूझानों में देखिए कहां किसकी बनने जा रही सरकार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद ही शाम साढ़े छह बजे से यूपी समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। अब तक 7 एग्जिट पोल सामने आए हैं। पंजाब और उत्तराखंड में सत्ता बदल सकती है। पंजाब में AAP और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है।

जी न्यूज-डिजाइन बॉक्स के पोल के मुताबिक मणिपुर में भाजपा की सरकार बरकरार रहने का अनुमान है। गोवा के एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर है। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सेपिअंस रिसर्च के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में भास्कर ने एग्जिट पोल किया है। इस पोल के मुताबिक कोई भी राजनीतिक पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचती नजर नहीं आ रही। आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। हां, एग्जिट पोल में AAP अपने बूते सरकार बनाती नहीं दिख रही है

सेपिअंस रिसर्च के एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। यहां बीजेपी को 207 से 217 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी 161 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने की संभावना है। दो अन्य एग्जिट पोल में भी भाजपा ही वापसी करती नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान
रिपब्लिक – Matrize
भाजपा+: 262-277
सपा+: 119-134
बसपा: 7-15
कांग्रेस: 3-8

रिपब्लिक – P MarQ
भाजपा+: 240
सपा+: 140
बसपा: 17
कांग्रेस: —
अन्य: 2

उत्तराखंड: आज तक- इंडिया टुडे एक्सिस
भाजपा: 36-46
कांग्रेस 20-30
बसपा: 2-4
अन्य: 2-5

उत्तर प्रदेश: न्यूज एक्स पोल
बीजेपी: 211-225
कांग्रेस: 4-6
सपा: 146-160
बसपा: 14-24
अन्य: 00

पंजाब: जी न्यूज
आप: 52-61
कांग्रेस: 26-33
अकाली दल+: 24 – 32
भाजपा+: 3-7
अन्य: 1-2

पंजाब: इंडिया न्यूज-जन की बात
आप: 60-84
भाजपा: 3-7
कांग्रेस: 18-31
अकाली दल: 12-19
अन्य: 00

उत्तराखंड (आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस)
भाजपा 36-46
कांग्रेस 20-30
आप 2-4
अन्य 2-5

मणिपुर: रिपब्लिक-पी मार्क्यू
भाजपा 27-31
कांग्रेस 11-17
एनपीपी 6-10
अन्य 3-7

गोवा: एबीपी सी वोटर
भाजपा: 13-17
कांग्रेस: 12-16
आप: 01-05
टीएमसी+: 05-09
अन्य: 0-2

गोवा: देशबन्धु
भाजपा 7-11
कांग्रस 21-25
अन्य 06-10

आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस-गोवा
भाजपा 14-18
कांग्रेस+ 15-20
एमजीपी+ 2-5
अन्य 0-4

गोवा न्यूज एक्स
भाजपा-17-19
कांग्रेस-11-13
आप-1-4
अन्य-2-7

उत्तराखंड (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)
भाजपा- 25-29
कांग्रेस- 37-41
आप- 0
अन्य- 2-4

पंजाब: न्यूज24-चाणक्य
आप- 100 सीटें
कांग्रेस – 10 सीटें
शिरोमणि अकाली दल – 06 सीटें
भाजपा – 01 सीट

टाइम्स नाउ वीटो
पंजाब: 117 सीटें
कांग्रेस: 22
आप: 70
अकाली दल+: 19
भाजपा+: 5
अन्य: 1

मणिपुर (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)
भाजपा- 26-31
कांग्रेस- 12-17
एनपीएफ- 2-6
एनपीपी- 6-10
अन्य- 3-6

टाइम्स नाऊ वीटो
गोवा: 40 सीटें
भाजपा: 14
कांग्रेस: 16
आप: 4
अन्य: 6

Exit mobile version