BJYM कैंप मंडल के अध्यक्ष नवीन ने किया कार्यकारणी का विस्तार: आशुतोष तिवारी सहित दो महामंत्री बनाये गए… लिस्ट में देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

भिलाई। भाजयुमो कैंप मंडल के कार्यकारणी की घोषणा हुई है। भाजयुमो कैम्प मंडल के अध्यक्ष नवीन सिंह ने भिलाई भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की सहमति व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। आशुतोष तिवारी और तरुण देवांगन को महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने भाजयुमो कैम्प मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कैम्प मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष जताया है, कि युवा मोर्चा की टीम पूरी तन्मयता के साथ भाजपा को नई ऊंचाइयों को ले जाने एवं गरीबों व आम जनता के हित में काम करेगी, साथ ही हमारी टीम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से जन-जन तक पहुंच कर लोगो तक पार्टी के काम व योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम करेगी।

भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा ने कहा की संगठन के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा पूरी निष्ठा व सक्रियता से कार्य करेगी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हम निश्चित रूप से परिणाम अपने पक्ष में करेंगे।

Exit mobile version