भिलाईनगर विधानसभा में कांग्रेस आईटी सेल का विस्तार: सांई किरण को बनाया उपाध्यक्ष…दिलेन निषाद को महासचिव का जिम्मा, जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा बोले: पार्टी को मजबूत बनाने करेंगे काम

भिलाई। आईटी सेल व सोशल मीडिया के भिलाई नगर विधान सभाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भिलाई विधानसभा आईटी सेल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने भिलाई विस उपाध्यक्ष साई किरण, राजा हेडडो, हिमांशु मजूमदार, महासचिव दिलेन निषाद, डामेंद्र सिन्हा, विकास देवांगन, निखिल भारद्वाज, मो. उमर, यश ठाकुर सचिव सन्दीप साहू, हर्ष सिंह, दीपक कौशिक, नेहा चौधरी, अनिता शर्मा, लीना सेदावी व सहसचिव सुजल सिंह राजपूत, विकास चंद्राकर, सन्दीप कुमार, मीनाक्षी जांगड़े, प्रियंका राजपूत और विनोद कौशिक को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष जयवर्धन के निर्देश व विधायक यादव की अनुशंसा पर नियुक्ति दी गई है। जिलाध्यक्ष सौरभ ने कांग्रेस की रीति-नीति व सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और प्रदेश में किए जा रहे जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुचने के लिए पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा की है।

Exit mobile version