नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा प्रस्तावित… छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित

दुर्ग। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महापौर/अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिये निर्वाचन व्यय हेतु प्रस्तावित अधिकतम सीमा संबंधी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कराई गई है। यह व्यय सीमा 2011 की जनगणना जनसंख्या अनुसार तय की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम पांच लाख से अधिक 25 लाख रुपये, तीन लाख से पांच लाख तक 20 लाख रुपये तथा तीन लाख से कम 15 लाख रुपये व्यय सीमा निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद में 50 हजार या उससे ऊपर 10 लाख रुपये और 50 हजार से कम 8 लाख रुपये तथा नगर पंचायत के लिए 6 लाख रुपये व्यय सीमा निर्धारित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...