दुर्ग। कांग्रेस का अनुशासनात्मक डंडा चलना शुरू हो गया है। दुर्ग में शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री प्रकाश भारद्वाज को 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने प्रकाश को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।
दरअसल प्रकाश भारद्वाज द्वारा कई महीने से चलाए जा रहे मैसेज और विज्ञापन अभियान में स्वयं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य और दुर्ग विधानसभा से विधायक प्रत्याशी दावेदार बताया जा रहा था। इसे अनुशासनहीनता और पार्टी के नियम कायदों के विपरीत मानते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने प्रकाश को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। हालांकि कार्रवाई के पीछे कुछ और वजह भी बताई जा रही है।