हेमचंद यादव दुर्ग विवि के डीन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव को सरकार ने दिया एक्सटेंशन…डेपुटेशन पीरिएड को एक साल के लिए बढ़ाया

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग में स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, की प्रतिनियुक्ति की अवधि में राज्य शासन ने एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। यानि कि डीयू में डॉ. श्रीवास्तव एक साल और रहेंगे बतौर डीन। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है, जो आज ही यूनिवर्सिटी तक पहुंचा।

बता दें कि शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (साइंस कॉलेज) में भूगर्भषास्त्र के सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ डॉ. श्रीवास्तव की हेमचंद यादव विवि दुर्ग में अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद पर 12 मार्च 2020 को दो वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति की गई थी। यह अवधि 12 मार्च 2022 को समाप्त हो गई थी।

इस दो वर्ष की समयावधि में डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं पालकों एवं विष्वविद्यालय के बीच समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का सफल निराकरण किया था। डॉ. श्रीवास्तव वर्तमान में पीएचडी सेल के भी प्रभारी अधिकारी हैं।

उनकी निष्ठा एवं विष्वविद्यालय के विकास यात्रा में सहभागिता को ध्यान में रखकर विवि प्रशासन ने उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि में वृद्धि किये जाने का राज्य शासन से अनुरोध किया था।

जिस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ श्रीवास्तव की प्रतिनियुक्ति की अवधि में एक वर्ष की वृद्धि किये जाने का आदेष जारी कर दिया है।

दो वर्ष की विवि में प्रतिनियुक्ति के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने प्रभारी कुलसचिव के पद का भी दायित्व निर्वहन किया। आज विवि में डॉ. श्रीवास्तव की प्रतिनियुक्ति अवधि में वृद्धि के आदेश पहुंचते ही कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा,

कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल व राजेन्द्र चैहान, सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मंडावी, खेल संचालक डॉ. एल. पी. वर्मा तथा एनएसएस समन्वयक, डॉ. आर पी. अग्रवाल सहित समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...