आंगनबाड़ी सहायिका पद पर फर्जी नियुक्ति, 4 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

बलरामपुर। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी अंकसूची के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि संबंधित महिलाओं ने अपनी नियुक्ति के लिए झूठे दस्तावेज तैयार कराए और फर्जी अंकसूची का इस्तेमाल किया। जिन महिलाओं पर आरोप लगे हैं, उनके नाम हैं – अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव और सुशीला सिंह। ये चारों वर्तमान में शंकरगढ़ विकासखंड के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं।

कैसे हुआ खुलासा?
सूत्रों के मुताबिक, विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ सहायिकाओं ने अपनी नियुक्ति के दौरान प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक दस्तावेजों में गड़बड़ी की है। जांच के दौरान जब अंकसूचियों का मिलान किया गया तो कई विसंगतियाँ सामने आईं। पाया गया कि पेश किए गए दस्तावेज असली नहीं हैं, बल्कि कूट रचित (फर्जी) हैं।

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरु की जांच
शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने संबंधित चारों सहायिकाओं के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

विभाग की छवि पर असर
इस घटना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पद के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अवसर मिलना चाहिए, वहां फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने का मामला सामने आना विभाग की साख को धूमिल करता है।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस मामले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि सरकारी नियुक्तियों में इस तरह की धांधली होगी तो योग्य और जरूरतमंद उम्मीदवारों का हक छिन जाएगा। वहीं, लोग इस बात की भी मांग कर रहे हैं कि पूरे जिले में नियुक्त सहायिकाओं की दस्तावेजी जांच की जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...