लुटेरी दुल्हन का फर्जी भाई गिरफ्तार : लड़कों से शादी कर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी युवती, दुर्ग में भी कारोबारी को बनाया शिकार, सच सामने आने पर हुई फरार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के फर्जी भाई को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, युवती लड़कों से शादी करती थी, फिर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी। जब युवती के बारे में पता किया और उसकी पहचान सामने आई तो घर से सामान और कैश लेकर भाग गई।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आपापुरा शनिचरी बाजार निवासी व्यापारी संतोष जैन की शिकायत पर कोतवाली थाने में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। संतोष ने बताया कि उसके पिता उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी लगने पर ठगों ने मिलकर उन्हें ठगने का प्लान बनाया। उन लोगों से सरला जैन नाम की एक महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को इंदौर से होना बताया। उसने बताया कि उसके पास एक अच्छा रिश्ता है। उसने दुल्हन के फर्जी भाई को उनसे मिलवाया। दोनों पक्ष में रिश्ता तय हुआ। 17 मार्च 2023 को संतोष जैन का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ भारती जैन नाम की लड़की से हुआ।

शादी के बाद करने लगी शादी के बाद करने लगी

शादी के दो-तीन दिन बाद से ही लुटेरी दुल्हन ने महंगे सामानों की डिमांड करनी शुरू कर दी। संतोष के परिवार वालों ने भारती की डिमांड को पूरा किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी। इसे लेकर भारती का ससुराल वालों से विवाद भी शुरू होने लगे।

पहले भी कर चुकी थी शादी, लड़के को लूटकर दी थी तलाक

मामला बढ़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत 16 जून 2023 को कोतवाली थाने में की थी। इस बीच लड़के के परिवार वालों को लड़की पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे उसके परिवार वालों का नाम, आधार और आईडी मांगा। इस पर भारती ने कुछ दिन तक टालमटोल किया, लेकिन जब संतोष के घर वाले नहीं माने तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। भारती ने उन्हें दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान संतोष जैन को पता चला कि भारती ने कुछ दिन पहले ही एक दूसरे लड़के से शादी की थी। इससे उन्हें एक बच्ची भी हुई, लेकिन भारती ने उन्हें भी लूटा और तलाक देकर अलग हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...