जिंदा सरपंच और उप सरपंच की उड़ा रहा था मौत की खबर, दुर्ग पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार…

भिलाई। सोशल मीडिया पर पहंदा सरपंच,उपसरपंच की मौत की झूठी अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि ग्राम पहंदा के सरपंच मोहन लाल साहू, उपसरपंच सुरेंद्र साहू की मौत की झूठी जानकारों सोशल मीडिया पर फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पहंदा निवासी महेश साहू पिता स्व.दयालु राम साहू को पकड़ लिया है। आरोपी महेश साहू लगातार वाटसअप, फेसबुक पर सरपंच, उपसरपंच की मौत की खबर फैलाया करता था। जिसके चलते दोनों परिवारों में दहशत व शुभचिंतको आक्रोश था।

इसे लेकर परिजनों व समाज के लोगों ने महेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत सरपंच व तहसील साहू संघ पाटन से प्रचार सचिव मोहन साहू,उपसरपंच व सहसंयोजक तहसील साहू संघ पाटन सुरेंद्र साहू ने की थी। आरोपी महेश स्थानीय साहू समाज पहंदा के अध्यक्ष प्रहलाद पर भी गक्त आरोप लगाया था।

आरोपी महेश साहू द्वारा 9 मई से लगातार सरपंच, उपसरपंच के ऊपर अनर्गल, तथ्यहीन व निराधार आरोप लगा रहा था। इसके अलावा सरपंच उपसरपंच के साथ साथ गांव के प्रतिष्टित परिवारों की बहू एवं बेटियों के बारे में अभद्रतापूर्ण टिप्पणियों भी करता था।

पीड़ितों को जान से मारने की धमकी व परिवार को प्रताड़ित करने के साथ साथ पुलिसकर्मियों की वर्दी तक उतवारने ,बस्तर ट्रांसफर कर देने कि धमकी दिया करता था। इसे लेकर अमलेश्वर प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...