छत्तीसगढ़ में नकली पुलिस गिरफ्तार: पुलिस बनकर लोगों से करता था अवैध वसूली और जमाता था धौंस, जब असली पुलिस से हुआ सामना तब…

Fake police arrested in Chhattisgarh

जांजगीर: जिले के अकलतरा में नकली पुलिस बनकर लोगों के ऊपर धौस जमाने और अवैध वसूली करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा कोरबा मुख्य मार्ग पर चल रहे वाहन चालकों को चालान काटने के नाम पर धमकाते हुए पैसों की वसूली कर रहा था।

साथ ही आसपास के ग्रामीणों को पुलिस का धौंस दिखाकर धमका कर वसूली करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश कुमार खुटे को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मोटर साईकिल और पुलिस वर्दी बरामद किया है।जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 170,171,419,420 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...