कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है…फेमस कवि कुमार विश्वास 16 को रायपुर में जमाएंगे रंग… “Desi Talk कवि सम्मेलन” में होंगे शामिल… CM भूपेश बघेल ने किया पोस्टर विमोचित; देखिये डिटेल्स

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
  • पुलिस मैदान में 16 दिसंबर को होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रसिद्ध कवी कुमार विश्वास आने वाले है। कुमार विश्वास इस सम्मलेन का संचालन करेंगे। जिसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर पर है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “देसी टॉक कवि सम्मेलन” का पोस्टर का विमोचन किया है। आपको बता दें इस सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NEWS 24 MP-CG और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का सोमवार शाम अपने निवास कार्यालय में विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर चैनल के चेयरमैन नमित जैन, संपादकीय निदेशक मनोज सिंह बघेल, प्रमुख संवाददाता डॉ. वैभव शिव पाण्डेय मौजूद रहे।

गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी 16 दिसंबर को पुलिस मैदान रायपुर में अखिल भारतीय देसी टॉक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में मुख्य कवि कुमार विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गीतकार रामेश्वर वैष्णव, कविता तिवारी, जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, दिनेश बावरा जैसे प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...