CG – चर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड: IG ने की बड़ी कार्रवाई… टीआई को किया सस्पेंड… मुख्य आरोपी अब भी फरार

CG

अंबिकापुर। सीतापुर के बहुचर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अब तक फरार है। इधर परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक संदीप का शव लेने से मना कर दिया है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने एक पत्र जारी कर कहा है कि संदीप का शव मरच्यूरी में सड़ रहा है। इस बात पर सीतापुर एसडीएम ने संदीप के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज से चर्चा की है। इधर आईजी ने सीतापुर के तत्कालीन टीआई जॉन प्रदीप लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले मामले मेें प्रदीप जाॅन लकड़ा को लाइन अटैच किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला
मालूम हो कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा में रहने वाले आदिवासी युवक संदीप लकड़ा तीन महीने पहले लापता हुआ था। गुमशुदकी की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे थे। परिजनों को आरोप है कि थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केस दर्ज करने को लेकर घुमाते रहे, जिसके बाद आदिवासी समाज ने शिकायत दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच संदीप लकड़ा का शव मैनपाट के ग्राम लुरैना के पानी टंकी के नीचे मिला।

पुसिल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि दो मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय और सहयोगी ड्राइवर फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। नाराज आदिवासी समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया। प्रदर्शन बढ़ता देख आईजी ने पिछले दिनों एक निरीक्षक, सब इंस्पेक्टर, और एक आरक्षक को निलंबित किया था। साथ ही सीतापुर थाना प्रभारी रहे प्रदीप जाॅन लकड़ा को लाइन अटैच किया था। अब आईजी ने कार्रवाई करते हुये इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...