प्रसिद्ध रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन, आकाशवाणी में लंबे समय तक रहे उद्घोषक, राज्य सरकार ने चक्रधर और चिन्हारी सम्मान से किया था सम्मानित

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन रात 3 बजे हुआ. उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली. मिर्जा मसूद लंबे समय से बीमार थे. वे परिवार के साथ इंदौर में रह रहे थे. उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में अपना लम्बा करियर बिताया और रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनके निधन पर कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. का माहौल है.

80 साल की उम्र के बाद भी थेियेटर के लिए रहे समर्पित

मिर्ज़ा मसूद का जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप में भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी थेियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उन्होंंने 80 से अधिक नाटकों का निर्देश किया। अंधा युग, हरिश्चन्द्र की लड़ाई, गोदान, शहंशाह इडिपस , सैया भये कोतवाल, विक्रम सैन्धव, जायज़ हत्यारे जैसे सैकड़ों नाटक का निर्देशन किया।

युवाओं को सिखाई रंगमंच और अभिनय की बारीकियां

मिर्जा मसूद ने लंबे समय तक इंटरनेशनल और हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी काम किया। फर्स्ट एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता पाकिस्तान, पंचम विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता बम्बई, दिल्ली एशियाड 1982, चैंपियन ट्रॉफी कराची पाकिस्तान दक्षिण कोरिया सियोल ओलंपिक 1988 और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी कमेंटेटर की भूमिका निभाई। उन्होंने अवंतिका -रंग सर्जन का मंच, कौशल नाट्य अकादमी और रायपुर नट मंडल की स्थापना की और लगातार युवाओं को रंगमंच और अभिनय की बारीकियां सिखाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...