माइलस्टोन एकेडमी में विदाई समारोह: 12वीं कक्षा के छात्रों को दी गई फेयरवेल पार्टी, छात्रों ने खूब एन्जॉय किया

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर विंग द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिक्षकों और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और समारोह को और भी विशेष बनाया। यह विदाई समारोह एक ओर जहां 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उनके जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत था, वहीं शाला के लिए अपने प्यारे विद्यार्थियों को विदाई देने का एक भावुक पल था।

संध्याकालीन इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। 12वीं के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए, शाला में बिताए गए समय की यादें ताजा की, और माइलस्टोन परिवार के उनके जीवन में योगदान के बारे में बताया।

समारोह के समापन पर शाला की निदेशक डॉ. ममता शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही शाला की अकादमी निदेशक शुभम शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं और बताया कि माइलस्टोन से जाने वाले सभी विद्यार्थी एक उज्जवल भविष्य के साथ सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...