CG में किसानों से 7 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस रिमांड में आरोपी की मौत

धमतरी। 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी मामले में आरोपी की पुलिस रिमांड में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रोहित सिन्हा और 50 अन्य किसानों ने थाना अर्जुनी आकर दुर्गेश कठोरिया पिता लक्ष्मण कटोरिया निवासी ग्राम भवरमरा, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ )के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। किसानों ने बताया था कि दुर्गेश कठोरिया ने अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी की और वह फरार हो गया।

किसानों द्वारा दुर्गेश कठौलिया के बारे में पतासाजी की गई तब पता चला कि उसके द्वारा पूर्व में भी जिला बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी इस प्रकार ठगी की घटना को कारित किया गया है। जिसके अतिरिक्त राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी 302/17u/s 420;34 ipc ka अपराध पूर्व से दर्ज है। जिस पर सभी किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत दिया गया था।

थाना अर्जुनी में अपराध का क्रमांक 47/25 रजिस्टर किया गया था। आरोपी दुर्गेश कठोरिया को दिनांक 31/03/25 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया था। शाम 6:00 बजे पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी को थाना लाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में डॉक्टर ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया, जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...