बोनस की राशि मिलने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल: दुर्ग के रहने वाले अशोक खपरे वाले छत को पक्के छत में करेंगे तब्दील… मिले इतने रूपए

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षो का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। दो साल की बोनस राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर आ गई है। किसानों ने जिस राशि की कभी उम्मीद नही की थी उस राशि को अपने खाते में देखकर एक नई उम्मीद जगी और अपने सपनों को साकार होता देख रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम आमटी के किसान अशोक कुमार ने अपनी आप बीती बाते बताई।

किसान अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 दिसम्बर को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो वर्षाे का बकाया राशि खाते में 61 हजार 200 रूपए का अंतरण किया गया। पूर्व वर्षो की बकाया राशि मिलने की उन्हें बिल्कुल उम्मीद नही थी, लेकिन जब अपने एकाउंट में लगभग 61 हजार रूपए की राशि देखा तो उनके परिवार में खुशी का ठीकाना नही रहा। उनकी 18 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें धान एवं चना की फसल ली जा रही है। आलबरस समिति के धान उपार्जन केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में 1980 क्विंटल धान बेचा गया, जिसका 300 रूपए की दर से बोनस का भुगतान किया गया। उनके तीन लड़के हैं, जिसमें से दो लड़के खेती-किसानी में उनका हाथ बटाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से वह खपरे वाले छत को पक्का छत बनाएंगे। बारिश का मौसम आने पर टपकती छत से परेशान थे, अब पक्के छत में रहने का सुख प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों से किए गए वादे को पूरा करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...