छत्तीसगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: ससुर ने बहू से किया रेप तो पति ने भी दिया पिता का साथ, 1 साल से ज्यादती सह रही महिला थाने पहुंची, अब दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां एक शख्स अपने ही बेटे की पत्नी को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ पिछले एक साल से बलात्कार कर रहा था। ससुर की इस करतूत से तंग आकर जब पीड़िता ने अपने पति से मदद की गुहार लगाई, तो उसने अपने पिता का साथ देते हुए उल्टे अपनी पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला की रिर्पाट पर पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं।, बेटा बोला चुप रहो:बिलासपुर में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 साल से ज्यादती सह रही महिला थाने पहुंची। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया। अब वह तीन साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी।

पति ने लिया अपने पिता का पक्ष और पत्नी को दी धमकी
महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तब उसने चुप रहने कहा। पति की बातों को सुनकर वह हैरान रह गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे। नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

पति ने निकाल दिया, तब मायके में रहने लगी महिला
महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।