CG में शर्मनाक घटना: ससुर ने लूटी बहू की अस्मत… झाड़-फूंक के नाम पर किया कई बार रेप… पति को बताने पर पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोला, मायके आकर बताई आपबीती

CG में शर्मनाक घटना

कोरबा जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित बहू ने मां के साथ थाने जाकर पुलिस में ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की माने तो शादी के बाद से ही उसके ससुर की बुरी नजर थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए अच्छा पारिवारिक जीवन यापन चल रहा था तभी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ससुर बैगा है और झाड़-फूंक का काम करता था। तबीयत खराब होने पर बहू का भी झाड़-फूंक से इलाज करना शुरू किया। जिसके बाद झाड़-फूंक की आड़ में डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

इसके बाद ससुर ने बहू को परेशान करना शुरू कर दिया और धमकाकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना महिला ने पति को दी, लेकिन पति भी अपने पिता के खिलाफ कुछ नहीं बोल पाया। जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई।

बहू अपनी मां के साथ उरगा थाना पहुंची। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ASP यूबीएस चौहान ने बताया कि आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version