सेक्स रैकेट: पिता-पुत्र, बहू के साथ मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा… पुलिस छापे के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां… 10 आरोपितों को पकड़ा

जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर जसूजा सिटी में पिता-पुत्र अपनी बहू के साथ मिलकर लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे। जहां नागपुर एवं मुंबई से लड़कियों को बुलाया जाता था। इस बात का खुलासा पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में किया गया।

संजीवनी नगर टीआइ शोभना मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जसूजा सिटी धनवंतरी नगर में कृष्णकुमार दुबे अपने बेटे सुनील दुबे एवं बहू के साथ किराये के मकान में देह व्यापार का अड्डा चला रहा है। जो लोगों से पैसा लेकर उनको लड़की उपलब्ध कराते हैं। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और देह व्यापार के धंधे में लिप्त पिता-पुत्र व बहू समेत दस आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में कुल सात पुरुष एवं तीन युवतियां शामिल हैं।

कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले-
रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने छापा मारा तो कृष्णकुमार दुबे (67) घर के अंदर पलंग पर बैठा मिला। उसके साथ बेटा सुनील कुमार दुबे, बहू तथा अन्य तीन युवक पुरानी चौकी मोहल्ला किसानी स्कूल के सामने गाडरवारा जिला नरसिंहपुर निवासी मोहित तिवारी (24), चरगवां निवासी भगवानदास (23) एवं बम्बावारी चरगवां निवासी शिव कुमार लोधी (35) मिले। अंदर कमरों की तलाशी लेने पर एक कमरे में जसूजा सिटी धनवंतरी नगर निवासी शैलेंद्र पटेल (20) मालवानी मलार मुम्बई निवाीसी 23 वर्षीय युवती के साथ तथा दूसरे कमरे में ग्राम लाटगांव, गोटेगांव जिला नरसिंहपुर निवासी रज्जू पटेल (35) भवानी मंदिर पारडी नागपुर निवासी 25 वर्षीय युवती के साथ अपत्तिजनक हालत में मिले। पलंग के पास आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीष झारिया, एसआई कपिल शर्मा, सचिन वर्मा, मंजूषा धुर्वे आदि की टीम शामिल थी।

हस्ताक्षित नोट लेकर भेजा था पंटर-
देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने सबसे पहले पंटर बनाकर थाने के प्रधान आरक्षक शारदा त्रिपाठी को भेजा था। उसे हस्ताक्षर करके पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट दिए गए थे और मौका मिलते ही मिस्ड काल करके छापा मारने का इशारा करने के लिए बोला गया था। पुलिस ने आरोपित कृष्णकुमार के पास से दो हजार रुपये जब्त किए, जिसमें हस्ताक्षरित दोनों पांच सौ के नोट भी शामिल हैं। जिन लोगों के पास नकद रुपये नहीं होते थे, उनसे कृष्णकुमार की बहू ग्राहकों से आनलाइन रुपये लेती थी।

पर्दे के पीछे की कहानी-
आरोपितों से की गई पूछताछ में पर्दे के पीछे के कई राज खुले हैं। पता चला है कि आरोपित कृष्ण कुमार का बेटा सुनील दुबे अंडे का ठेला भी लगाता है। सुनील ने दूसरे समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। मुंबई निवासी आरोपित युवती ने मोहित तिवारी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद पति मोहित के साथ मिलकर वह देह व्यापार कर रही थी। नागपुर से आई युवती को पांच सौ रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से रुपये दिए जाते थे। जबकि आरोपित अपने हर ग्राहक से 15 सौ से दो हजार रुपये तक लेते थे। ग्राहकों को बुलाने के लिए दलाल भी लगाए गए थे, जो लड़कियों की फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को पसंद कराते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...