पति कर न ले चौथी शादी इसलिए तीसरी पत्नी ने किया मर्डर: चौथी शादी के डर से पति को तीसरी बीवी ने मार डाला, हत्या के बाद रात भर शव के सामने बैठी रही

रायपुर। रायपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति ने तीन शादी की थी, तीसरी पत्नी को इस बात का डर था कि पति चौथी शादी कर लेगा, इसी डर की वजह से महिला ने पति के सर पर सिलबट्टा पटककर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक डिंडौरी के रहने वाले उमेश अपनी पत्नी इंग्लेश्वरी धुर्वे के साथ सरोरा में रहता था। उमेश की ये तीसरी और इंग्लेश्वरी की दूसरी शादी थी। उमेश अक्सर दूसरी महिलाओं से बात करता था, पति-पत्नी के बीच रोज ही झगड़ा होता था। रात में विवाद हुआ, तो पति ने पत्नी को पीट दिया और जाकर कमरे में सो गया। इसके बाद इंग्लेश्वरी गुस्से में कमरे में गयी और सिलबट्टा उठाकर उमेश के सिर पर मार दिया। चोट लगने से उमेश के सिर पर खून बहने लगा और उसकी मौत हो गयी।

इधर सुबह जब गेट नहीं खुला तो मकान मालिक पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था, खिड़की से झांककर देखा तो उमेश मरा पड़ा था, जबकि पास ही उसकी पत्नी भी बैठी हुई थी। जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि पति महिलाओं से बात करता था, इसलिए उसे डर था कि पति उसका चौथी शादी कर लेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...