रायपुर आ रहें राहुल गांधी से मिलना चाहता है अनियमित कर्मचारी महासंघ: मांगों को लेकर रखेंगे अपनी बात…पूर्व संयोजक गोपाल साहू ने कहा- सीएम ने किया था हमसे वादा

रायपुर/ भिलाई। प्रदेशभर में 48 प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत 650 से अधिक शासकीय विभागों/निगम/आयोग/मंडलों/स्वायतशासी निकायों में लाखों अनियमित कर्मचारी-अधिकारी कई वर्षों से काम करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने पर ठगा महसूस कर रहे हैं। अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण व पृथक किए कर्मचारियों की बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के
पूर्व संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आए और उनकी सरकार बनाने पर 10 दिवस में हमें नियमित करने का वादा किया | वादे के अनुरूप कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र ‘दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा’ के बिंदु क्र. 11 और 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने वादा किया है। 14 फरवरी, 2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही। लेकिन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री कई बार अनुरोध के बाद भी नहीं मिलें। सरकार के इस दुर्व्यवहार से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी-अधिकारी ठगा-सा महसूस कर रहे हैं व आक्रोशित है| क्षुब्ध होकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने 30 जनवरी से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी काली पट्टी लगा कर कार्य कर रहे हैं। आगे भी ऐसा अनिश्चित कालीन आन्दोलन तक किया जाएगा।
महासंघ ने
अनियमित कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराने प्रेमप्रकाश गजेन्द्र उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर व ट्विट कर सांसद राहुल गाँधी से उनके छग प्रवास के दौरान मिलने समय मांगा है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को राहुल से मिलाने अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...