CG – जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी: मायके में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश… चार साल पहले की थी लव मैरिज… मेडिकल अफसर ने ये कदम क्यों उठाया ? पुलिस कर रही जांच

जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल की मेडिकल अफसर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। मेडिकल अफसर का नाम पूजा चौरसिया बताया जा रहा है। घटना बीती रात की है। डॉक्टर ने अपने मायके के सूने मकान में ही फांसी लगाई। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: कोरबा जिले के कटघोरा की रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। साल 2018 में उनकी दोस्ती जिला अस्पताल में ही पदस्थ डॉक्टर अनिकेत कौशिक (35) से हुई। जिसके बाद दोनों ने साल 2019 में लव मैरिज कर लिया। बाद में परिवारवालों की मर्जी से उनकी हिंदू रिति रिवाज से शादी भी हुई। शादी के बाद से दोनों पति पत्नी अशोक नगर में रहते थे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।

सोमवार की सुबह पूजा की लाश बापजी कॉलोनी के मकान में फंदे पर लटकती मिली है। पुलिस की पूछताछ में अनिकेत ने बताया कि रविवार की शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा मायके जाने के लिए निकल गई। वह रात में घर नहीं लौटी तब सुबह अनिकेत अपने दोस्त डॉक्टर सूरज पांडेय के साथ बापजी कॉलोनी गया। जहां कमरे का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, तब पूजा फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने पूजा को फंदे से नीचे उतारा और महादेव अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...