मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या: रेडियोलाॅजी विभाग में सुरक्षाकर्मी के पद पर थी तैनात, ड्यूटी के दौरान लगाई फांसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पदस्थ महिला सुरक्षा गार्ड ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने मौत से पहले अपने रिश्तेदारो को फोन किया था। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के एक कमरे फांसी लगाकर खुदकुशी की है। महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। जो कॉल मी सिक्युरिटी एजेंसी की सुरक्षा गार्ड थी। मृतिका महिला शकीला बानो मौदहापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और मेकाहारा अस्पताल के रेडियोलाॅजी विभाग में गार्ड के पद पर तैनात थी। घटना की जानकारी मिलते ही डाॅक्टर और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस जांच में पता चला कि मौत से पहले शकीला ने अपने ससुराल वालों को वीडियो काॅल किया था। काॅल पर क्या कुछ बातचीत हुई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। फिलहाल महिला ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। साथ ही घटना के संबंध में मौदहापारा पुलिस द्वारा मृतिका के ससुराल वालों से पूछताछ भी जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...