चलती ट्रेन में लगी भीषण आग: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, दो डिब्बे जलकर हुए खाक…. स्टेशन में मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी।

दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। कोच में आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो पाए थे।

सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के बाद अन्य कोच को बचाने के लिए यात्रियों ने धक्का लगाकर ट्रेन को आगे खिसकाया। बताया गया कि यात्रियों ने खुद ट्रेन के अन्य कोचों को अलग करते हुए धक्का लगाकर स्टेशन की ओर बढ़ाया।

सकौती में ही डिब्बों से आने लगी थी बदबू
दैनिक यात्रियों ने बताया कि सकौती में ही ट्रेन के डिब्बों से बदबू आने लगी थी, लेकिन जब गाड़ी दौराला स्टेशन पर पहुंची तो कुछ आग दिखाई दी। इसके बाद तुरंत दोनों डिब्बों से यात्री नीचे उतरने शुरू हो गए। कुछ ही देर बाद ट्रेन मे लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। खतौली निवासी अश्वनी, योगेश और अरुण ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर यात्री दहशत में आ गए।

इसके बाद रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। यात्री उतरकर बसों के द्वारा अपने गणतव्य की ओर रवाना हुए। ट्रेन में आग लगने के कारण वह आज ड्यूटी पर नहीं गए वापस अपने घर खतौली लौट आए।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...

CBSE 10th Result 2026: जारी हुआ 10वीं का परिणाम,...

नई दिल्ली/रायपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर...