CG ब्रेकिंग – ऑफिस में लगी भीषण आग: जनपद आफिस के रिकार्ड रूम में लगी आग… 100 से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक… साजिश या हादसा ? जांच में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

जनपद आफिस के रिकार्ड रूम में लगी आग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के जनपद आफिस के रिकार्ड रूम में आग लग गई। इस आग में आय व्यय समेत 100 से ज्यादा जरुरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में साजिश की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा का है।

जानकारी के मुताबिक जनपद ऑफिस लोहारा के रिकॉर्ड रूम में आग लगी है। आगजनी में 100 से अधिक दस्तावेज जलकर खाक हो गए । हालांकि जिस तरह से आग लगी है, वह कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रही है। जहां पर आग लगी वहां शॉर्ट सर्किट से आग लगने की गुंजाइश नहीं है। लिहाजा शक की सुई जानबूझकर आग लगाने की तरफ बढ़ रही है।

जान-बुझ कर लगाई गई आग
बता दें कि यह शार्ट सर्किट का मामला नहीं है क्योंकि रिकॉर्ड रूम में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। इस आगजनी के पीछे सोची-समझी साजिश की संभावना जताई जा रही है क्योंकि 16 दिनों के भीतर आगजनी की दूसरी घटना सामने आई है। आग छुट्टी वाले दिन लगी है, इस घटना पर अधिकारी भी मौन हैं। ऐसे में यह घटना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, पुलिस की जांच में खुलासा हो सकता है। बीते 3 सालों में विधानसभावार जानकारी, सड़क निर्माण सहित कई मामले की फाइल जलकर राख हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...