न्यू ईयर की पार्टी में मारपीट: नए साल के जश्न में महिलाओं संग जबरन सेल्फी लेने पर हुई मारपीट, 4 गंभीर रूप से घायल; 2 पुलिस हिरासत में

नए साल के जश्न में महिलाओं संग जबरन सेल्फी लेने पर हुई मारपीट

नई दिल्ली। नोएडा सेंट्रल जोन के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी एवेन्यू पार्क में नए साल के जश्न में उस समय विवाद हो गया जब कुछ दबंग लोग महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की. विवाद इतना बढा की आपस में मारपीट होने लगी. इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस 2 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है. 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू के सेंट्रल पार्क में आयोजित नए साल के समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेल्फी लेने को लेकर पक्षों में विवाद हो गया. गौर सिटी फर्स्ट के फ्लैट नंबर के-604 में रहने वाले अजीत कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती फोटो खींच रहे थे और सेल्फी ले रहे थे. जब इन लोगों से पूछा गया कि वह क्यों फोटो खींच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं.

इस बात पर वह भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने मेरे साथ और मेरे दोस्त के साथ भी मारपीट की इन लोगों ने मेरी पत्नी और रितेश के पत्नी के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की जब हमने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट की चार लोगों को चोटे चोटे आई हैं उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. सीपी सिंह ने बताया की उन्होने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हे भी चोट आई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...