स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन स्मृति रात्रि कालीन कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज: MP विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

भिलाई। स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन स्मृति रात्रि कालीन कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले का पहला मैच ज़ीसीए 11 एवं फार्मा 11 के मध्य खेला गया। जीसीए 11 ने टॉस जीतकर क्षेत्र आरक्षण करने का निर्णय लिया। फर्म 11 की टीम जो केवल 40 रन ही बना पाई। इस छोटे से लक्ष्य को gca11 ने राहुल की 21 रनों की बदौलत पांच ओवर में ही पा लिया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच ठेकेदार 11 एबीस राजनांदगांव के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर एबीस ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। ठेकेदार 11 की तरफ से पासा ने 25 पंकज ने 20 रनों की बदौलत 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एबीस ने कुलेश्वर के 35 जुनैद की 28 रनों के बदौलत एक बॉल शेष रहते लक्ष्य को पा लिया।

चौथा क्वार्टर फाइनल मैच उद्योग चैंबर एवं ग्रामीण बैंक के मध्य खेला गया। उद्योग चैंबर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। ग्रामीण बैंक की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 63 रन ही बना पाई। इस छोटे से लक्ष्य को उद्योग चैंबर ने आरिफ की 30 रनों की बदौलत 7 ओवर में ही पा लिया।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच मैं मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग, महेश वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष, मनीष पांडे राम जन्मोत्सव समिति, इंदरजीत सिंह छोटू समाजसेवी रहेंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार 51000 पार्षद संतोष मौर्य द्वारा दिया जाएगा। ट्रॉफी और मैन ऑफ द मैच नारायणा टेक्नो स्कूल द्वारा प्रदत्त किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षण सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मैन ऑफ़ द सीरीज सर्वश्रेष्ठ कप्तान व अनुशासित टीम का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी। मैच के अंपायर धनंजय सिंह, वाशी सिंह, स्कोर पीयूष मिश्रा, कमेंट्री आशीष त्रिपाठी एवं शिव तिवारी के द्वारा किया गया

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...