संडे मॉर्निंग भिलाई निगम की कार्रवाई: खुले में मांस बेचने वाले पर फाइन… निगम ने दी समझाइश

भिलाई। भिलाई निगम ने संडे सुबह-सुबह खुले में मांस बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। दरहसल भिलाई नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-1 में खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की गई है। वार्ड क्रमांक 3 मॉडल टाउन में विक्रेता मुनीर से ₹800 डांडिक शुल्क वसूल किया गया है। निगम ने खुले में मटन व्यवसाय न करने की समझाइए देकर उक्त स्थल को खाली भी कराया है।

अधिकृत दुकानों से ही खरीदने की अपील
निगम की टीम ने स्थानीय लोगों से भी अपील है कि अधिकृत दुकानों से ही मटन, मांस और मछली खरीदें। अक्सर देखा गया है कि, मांस विक्रय करने वाले कहीं पर भी दुकान लगाकर मांस बेचने लग जाते है। नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से खुले में मांस बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अनाधिकृत स्थानों पर मांस बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
कोई भी कहीं पर भी अवैध रूप से मांस मछली का बिक्री नहीं कर सकता है। हर एक क्षेत्र के लिए मांस बेचने का एक स्थान निश्चित है। वहीं पर मांस मछली का बिक्री किया जाना है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन में कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई लगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...