मेयर और पार्षद के खिलाफ FIR: शोभायात्रा में तिरंगा उल्टा पकड़ने का है मामला, मेयर ने कहा-मैं पुन: खेद व्यक्त करती हूं…

राजनांदगांव/भिलाई। सावन के अंतिम सोमवार निकली शोभायात्रा में तिरंगा उल्टा लेकर चलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने महापौर हेमा देशमुख और पार्षद मणि भास्कर गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सबसे पहले उल्टा तिरंगा लेकर शोभायात्रा में चलने का महापौर का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर भाजपा पार्षदों ने पुलिस से जुर्म दर्ज करने की मांग की थी।


दो दिन बाद भास्कर गुप्ता का भी एक वीडियो सामने आ गया जिसमें वे तिरंगा झंडा उल्टा लेकर चलते हुए दिख रही हैं। वीडियो और फोटो सामने आने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मेयर और पार्षद के खिलाफ भारतीय ध्वज आचरण संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। शुरुआत में जब मेयर का वीडियो वायरल हुआ था तो उन्होंने इसके लिए खेद प्रकट करते हुए बताया था कि तिरंगा के अपमान का सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि उल्टा तिरंगा झंडा देने वाले की मानवीय भूल है।


मेयर हेमा देशमुख ने कहा, देश का संविधान और कानून सर्वोपरि है। मैं राष्ट्र ध्वज तिरंगे झंडे का पूरा सम्मान करती हूं और मैं सदैव नतमस्तक हूं और रहूंगी। कानून अपना काम करे संविधान सम्मत मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। मानवीय भूल पर भी मेरे द्वारा पूर्व में भी खेद प्रकट किया गया था। जाने-अनजाने में भी राष्ट्रध्वज की शान में कोई भी कमी हुई होगी उसके लिए मैं पुनः हृदय से खेद व्यक्त करती हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...