भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक जिम फिटनेस सेंटर में आग लग गई, जिसमें संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पर अग्निशमन की टीम ने घटना स्थान पर समय पर पहुँचकर बड़ी घटना होने से रोका।
मनीष देवांगन के स्टेशन रोड पर सिंधी कॉलोनी फिटनेस सेंटर जिम पर आग लगने से तत्काल सूचना अग्निशमन कार्यालय को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने तीसरा माले में चढ़कर जिम में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को 2 गाड़ी पानी से नियंत्रण किया।

आग तीसरा मंजिले में लगने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और आग को अन्य स्थानों पर बढ़ने से रोक लिया गया। आग से जिम में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया, जिसकी जाँच पुलिस कर रही है।