दुर्ग के चार मंजिला होटल में लगी आग: फायर ब्रिगेड की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आग पर पाया काबू… क्या होटल में नहीं था फायर सैफ्टी सिस्टम?

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड के होटल गार्नेट में आग लग गई। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पहुंची। धुएं से भरे होटल के किचन पर घुसकर तीन कमर्शियल सिलेंडर को बाहर निकाला गया, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न घटे और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ट्रांसफर किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। चार मंजिला होटल में अग्निशमन विभाग ने आग को एक गाड़ी पानी की मदद से बुझाया। आग कैसे लगी इसकी जांच होटल प्रबंधन कर रहा है। आगजनी की सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब बड़ा सवाल ये है की क्या होटल में फायर सैफ्टी सिस्टम दुरुस्त था?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...