भिलाई एयरपोर्ट में लगी आग! रनवे के करीब 50 एकड़ के सुखी झाड़ियों में फैली आग… फायर ब्रिगेड ने नंदनी एरोड्रम आग पर पाया काबू

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी एयरपोर्ट में आग लगने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 1 बजे एरोड्रम में भीषण आग लग गई। आग ने करीब 50 एकड़ में सुखी झाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया। घटना नंदनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरी और बिरेभाट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरे-धीरे आग एरोड्रम के करीब 50 एकड़ रनवे के आसपास झाड़ियों में फैल गई थी। एरोड्रम परिसर में एनटीआरओ का बेस कैंप हुआ करता था। अभी एरोड्रम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान वहां तैनात है।

एरोड्रम में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग को बुझाने के लिए बीएसपी की एक, जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री की एक और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मंगानी पड़ी। आग पूरी तरह बुझते तक फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी लग चुकी थी। एरोड्रम की झाड़ियों में लगी आग लगातार फैल रही थी। गनीमत यह रही कि आग किसी बिल्डिंग तक नहीं पहुंची।

बताया जा रहा है कि, वहां एक छोटा प्लेन भी रखा हुआ था। अगर आग फैलती तो वो भी चपेट में आ जाता। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि, आग लगने की सूचना मिली थी। हमारे यहां से एक गाड़ी रवाना की गई। जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री से भी एक गाड़ी आई थी। नगर सेना की गाड़ियों की भी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। अभी आगे की जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...