पावर हाउस ब्रिज में चलती कार में लगी आग: धू-धू कर जल गई कार…ब्रिज में लगा लंबा जाम

भिलाई। पावर हाउस ओवर ब्रिज पर रात के 8:00 बजे के करीब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे तीन सवारी तुरंत वहां से उतरकर मुर्गा चौक सेक्टर-1 की तरफ भागने लगे। कार काफी देर तक खड़ी रही। आग से धधकती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक सामने से धुआं उठा और कार पूरी तरह जल गई। फिलहाल तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची है। तत्काल डायल-112 को कॉल करके मौके पर बुलाया गया। आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

  • घटना के बाद से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई है
  • पावर हाउस पर ही भीड़ उमड़ गई है
  • बताया जा रहा है कि रात-8.30 बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई थी
  • अब कार में आग कैसे लगी है? यह जांच का विषय है।
  • लेकिन दुर्ग-भिलाई समेत आसपास इलाके में कार में लगने वाली आग से सब हैरान और परेशान है।
  • माना जा रहा है कि कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है।
  • अब शॉर्ट सर्किट क्यों हो रही है, वो भी चलती कार में, यह भी सवालों के घेरे में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...