खैरागढ़ के CF बटालियन कैंप में चली गोली, एक जवान की मौत

खैरागढ़। जिले के घाघरा गांव में स्थित CF बटालियन कैंप में तैनात जवान की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृत जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है। आधिकारिक बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...