महाकुंभ का पहला शाही स्नान : करतब दिखाते संगम क्षेत्र पहुंचे नागा साधु-संत, 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धाुलओं ने लगाई डुबकी, देखिए महाकुंभ की वृहंगम तस्वीरें…

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज. महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत करतब दिखाते संगम पहुंच रहे हैं। नागा साधुओं का अमृत स्नान देखने के लिए संगम क्षेत्र में 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। देश-दुनिया से आए भक्त साधु-संतों का आशीर्वाद लेने उमड़े हैं।

सरकार के मुताबिक, (Mahakumbh 2025) सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। तुर्किये से आई मुस्लिम महिला पिनार ने महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के बारे में दोस्तों से सुना था। भारत आकर इसे देखने की इच्छा काफी समय से थी। आज पूरी हो गई।

संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया गया है। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...