आतंकी हमले में पांच जवान शहीद, 5 घायल, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर. कठुआ जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमले से जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गए। वहीं पांच जवान घायल हुए हैं, जिन्हें कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी है।

दरअसल, सुरक्षाबल कुठआ के लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में सोमवार दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला किया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी है।

हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है। आतंकियों ने हमला हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।

सेना की गाड़ी पर दो महीने में दूसरा अटैक

यह 2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...