KH मेमोरियल स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस: चेयरमैन KK झा ने फहराया तिरंगा, कहा- यह महापर्व, हमारे लिए गौरव का दिन, बच्चों व शिक्षिकों में जागा देशभक्ति का जज्बा

भिलाई। केएच ग्रुप आफ स्कूल्स ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरी सादगी एवं गरिमामय ढंग से मनाया। चेयरमैन केके झा, प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा, एकेडमिक डायरेक्टर श्रृष्टि झा ने केएच मेमोरियल स्कूल, जवाहर नगर एवं केएच वर्ल्ड स्कूल, जामुल में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय गान ‘जन-मन- गण’ से आकाश में लहराते तिरंगे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर चेयरमैन केके झा ने कहा कि यह हमारे व राष्ट्र के लिए गौरव की बात है कि गणतंत्र दिवस को महापर्व के रूप में मनाया जाता है। कोई जाति नहीं, कोई धर्म नहीं, सब का एक ही महापर्व होता है। प्रिंसिपल विभा झा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत माता की जय का नारा लगते ही हमारा पूरा शरीर रोमांच से भर उठता है.

लेकिन इस दिन को याद करने के लिए यह नारा ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस के महत्व व उपयोगिता को समझना होगा और इसके मूल्यों को संभाल कर रखना होगा। संविधान में जो रूल्स एवं रेगुलेशन बनाए गए हैं उनका अपने जीवन के साथ साथ हर क्षेत्र में पालन करना होगा। डायरेक्टर निश्चय झा ने पर्व के महत्व को समझाया।

वहीं कोमल शुक्ला ने देशभक्ति पर आधारित गीत’ तेरी मिट्टी में मिल जावा’ सुना कर सब को भावविभोर कर दिया। सोनल जायसवाल व रजनी पांडे ने भी देशभक्ति रचना सुना। सभी टीचर्स ने मिलकर सामूहिक देशभक्ति गीत गाकर सबको रोमांचित कर दिया। अंत में आभार प्रकट एकेडमिक डायरेक्टर श्रृष्टि झा ने किया।

इस मौके पर अंजना शर्मा, टी जी राव, रुपेश चौधरी, शीतल डहरिया, मोनालिसा राय, सुजाता साहू, तारा सिंह, हरदीप कौर, अंजना सोनी, कोमल शुक्ला, रजनी पांडे, सोनल जायसवाल, प्रीति बराल, स्नेहा कुकरेजा, ज्योति मोहद, साधना, मोनिका, दीक्षा वर्मा, मोना विज, दिव्या मानिकपुरी, पूनम गुप्ता, थानेश शर्मा, देवेन्द्र मौर्य, कालू चौधरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...