CG 12वीं बोर्ड एग्जाम की शुरुआत: उड़नदस्ता दल ने 29 परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दुर्ग। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वी परीक्षा 2025 के अंतर्गत 04 मार्च 2025 को आयोजित अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 29 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 141021 कन्या उतई, 141020 सेजेस उतई, 141123 कन्या सेलूद, 141124 सेजेस सेलूद, 141121 सेजेस मर्रा, 141127 देवादा, 141203 सेजेस पाटन , 141132 कन्या पाटन शामिल है। तनवीर अकील जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग द्वारा 09 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141108 लिमतरा, 141088 गोढ़ी, 141099 कपसदा, 141092 नारधा, 141098 हाउसिंग बोर्ड, 142073 सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, 141013 कुरूद शामिल है।

गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141004 सेजेस दीपक नगर, 141039 सेजेस तितुरडीह, 141007 कोसानगर, 141017 सुपेला, 141075 कन्या सुपेला, 141056 रामनगर भिलाई शामिल है। इसी तरह प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें 141134 सेजेस घुघवा, 141126 सेजेस जामगांव, 141137 मर्रा तथा कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा में 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141088 गोढ़ी, 141099 कपसदा, 141108 लिमतरा शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...