भिलाई में फुटबाल कोच की हार्ट अटैक से मौत, जीत का जश्न मनाने के दौरान अचानक गिरे, खिलाड़ियों में शोक की लहर

दुर्ग। भिलाई के रिसाली में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल कॉम्पिटिशन के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीत की खुशी में कोच और खिलाड़ी मस्ती में झूमते नजर आए। इस दौरान अचानक कोच सुरेश राउत की तबियत बिगड़ी, उन्हें निजी होस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद फुटबाल खिलाड़ियों में शोक लहर है।

रिसाली रावण भाटा मैदान में शुक्रवार की शाम न्यू मशाल क्लब फुटबाल टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। इस टीम के कोच सहित सभी खिलाड़ी जीत से उत्साहित होकर जमकर झूमे। इसके कुछ देर बाद ही टीम के 52 वर्षीय कोच सुरेश राउत कुर्सी पर बैठे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे कुर्सी से गिरे और फिर उठ नहीं पाए। उन्हें रिसाली के ही एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई कि कार्डिएक अरेस्ट हुआ है। इस घटना से पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार विश्व बैंक कालोनी भिलाई तीन निवासी सुरेश राउत (पप्पु) फुटबाल खिलाड़ी होने के साथ ही फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वर्तमान में वे भिलाई तीन न्यू मशाल क्लब फुटबाल टीम (जूनियर) के कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण देते थे। वे शुक्रवार को रिसाली के दशहरा मैदान के पास स्थित फुटबाल ग्राउंड में अपनी टीम को लेकर पहुंचे थे। यहां पर फुटबाल स्पर्धा में जूनियर वर्ग की टीम का फायनल मैच था।

बताया जाता है कि पहले प्रतिद्वंद्वी टीम ने तीन गोल दागे। इसके बाद न्यू मशाल क्लब की टीम ने तीन गोल दागे। इस कश्मकश मैच के बीच न्यू मशाल क्लब के खिलाड़ियों ने एक और गोल दागते हुए स्पर्धा जीत ली। इसके बाद मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच सुरेश राउत का उत्साह व जोश देखते ही बन रहा था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही मैदान के बाहर खिलाड़ी व कोच बैठकर नाश्ता करने लगे। इस दौरान कोच सुरेश की तबीयत बिगड़ गई। वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने उठाया और स्थिति को देखते हुए पास के ही अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां से उनके शव को सुपेला सरकारी अस्पताल के मरच्यूरी में लाया गया।कोच का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। सुरेश राउत की पत्नी गांव गई हुई है, उनकी कोई संतान नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...