विदेश की लड़की बनी छत्तीसगढ़ी बहुरिया: राजनांदगांव का भावेश और फिलीपींस की जेझल हुए एक दूसरे के… हिंदू रीति रिवाज के अनुसार रचाई शादी… चर्चा का विषय बनी शादी, पढ़िए ये दिलचस्प लव स्टोरी

राजनांदगांव। जब मोहब्बत हो तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिलीपींस से दूल्हन आई। राजनांदगांव में बारात और धूमधाम से शादी हुई। राजनांदगांव के भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जेझल की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। क्या देश क्या विदेश किसी भी देश की सीमाएं दो प्रेम करने वालों को नहीं रोक पाती है और दो प्रेमी जोड़े आज मंगल परिणय में बंध गए वहीं शादी को देखने लोगों की भीड़ मार पड़ी विदेश से आई दुल्हन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जब भावेश के गले में जेझल ने वरमाला डाली तो आसपास के लोग विदेशी दूल्हन को देखते रह गए। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली तो विदेशी दूल्हन खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। दूल्हे के साथ बारातियों ने भी खूब डांस किया। दूल्हे का पूरा परिवार डांस करता नजर आया। भावेश राजनांदगांव के ममता नगर मे रहते है उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई राजनांदगांव से की है जिसके बाद मर्चेंट नेवी की तैयारी करने के लिए मुंबई चले गए । जहां उन्होंने 9 माह की ट्रेनिंग की जिसके बाद उन्हें तुर्की में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग दी गई जिसके बाद उन्हें कतर में कैप्टन की जॉब मिल गई। कतर में ही उनकी मुलाकात जेझल से हुई धीरे-धीरे मुलाकात मोहब्बत में बदल गई और 5 साल बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। 14 जनवरी को भावेश और जेझल परिणय सूत्र में बंध गए.

दो अजनबी विदेश में मिलते हैं और एक दूसरे को देखते ही दोनों के बीच प्यार हो जाता है और दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ने लगती है और वह नजदीकी यहां प्यार में बदल जाती है। फिर प्यार शादी में। कहते हैं की इश्क जात, पात, धर्म, देश नहीं देखता। वहीं सात समंदर से दुल्हन लाने पर भी परिवारों में खुशी रही दोनों ही परिवारों का सपोर्ट इन्हें मिला। एक साथ काम करते हुए दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। वहीं हिंदू रीति रिवाज से राजनांदगांव में दोनों ने शादी की वही ये शादी से राजनांदगांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...