विदेशी छात्रों ने सीमेंट की बोरी पहनकर किया धांसू डांस: भिलाई संतोष रुंगटा कॉलेज के विदेशी स्टूडेंट्स ने इवेंट में किया गजब का नाच-गाना; Video आपने देखा की नहीं ?

भिलाई। संतोष रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई का कल्चरर प्रोग्राम इन दिनों काफी चर्चा में है। इस इवेंट में इंजीनियरिंग करने आए सात-सात अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इन्होंने अपने देश का डांस दिखाकर और गाना सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम में एक विदेशी छात्र ने बोरी से बने पोशाक को पहन कर डांस किया, जो वहां लोगो ने खूब सराहा।

भिलाई के रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में साउथ अफ्रीका, घाना, जांबिया, सूडान, साउथ सूडान, नेपाल और भूटान सहित सात देशों के स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए हैं। ये सभी स्टूडेंट्स भारतीय बच्चों के साथ एक हॉस्टल में रहते हैं, एक साथ खाना खाते हैं और पढ़ाई करते हैं। ऐसे में सभी एक दूसरे के देश की संस्कृति से परिचिति हो जाएं इसे लेकर एक कल्चरर प्रोग्राम अरेंज किया गया। इस प्रोग्राम में विदेशी छात्रों ने अपने देश के म्यूजिक में न सिर्फ गाना गाया बल्कि डांस भी किया। उनके डांस को काफी सराहा भी गया।

टूटी-फूटी हिंदी बोल लेते है विदेशी छात्र
घाना के निवासी और इंजीनियरिंग दूसरे वर्ष के छात्र कृष ने बताया कि उन्हें थोड़ी हिंदी आती है। वो हिंदी में नाम पूछ लेते हैं। खाना खाने और कहीं जाने के लिए पूछ लेते हैं। उन्हें एक से लेकर 10 तक गिनती भी आती है। इन स्टूडेंट्स ने बताया कि वह भारतीय छात्रों के साथ रहकर हिंदी सीख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...