दुखद समाचार: भिलाई की पूर्व अध्यापिका नलिनी शर्मा का निधन, सेक्टर – 9 अस्पताल में चल रहा था इलाज

भिलाई। भिलाई निवासी एवं पूर्व अध्यापिका नलिनी शर्मा का निधन हो गया है। वे 84 साल की थी। सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वे काफी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। नलिनी शर्मा संजय शर्मा की माताजी थीं। कल यानि 17 मार्च को उनका अंतिम संस्कार सुबह रामनगर मुक्तिधाम में होगा। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे हुडको स्थित निवास MIG II – 486 से प्रारंभ होगी।