CG – भाजपा के पूर्व विधायक के ऊपर पर गिरी गाज: 6 सालों के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित, जानिए क्या है पूरा मामला

CG

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी में बागी नेताओं पर लगातार पार्टी हाईकमान निष्कासन की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब पार्टी ने पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। सिद्धनाथ पैकरा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। सिद्धनाथ पैकरा की पत्नी उद्धेश्वरी पैकरा वर्तमान में सामरी से भाजपा की विधायक हैं।

सामरी से दो बार के भाजपा विधायक एवं संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने यह कार्रवाई की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से सुधेश कुमार सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। सिद्धनाथ पैकरा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, हालांकि वे चुनाव जीत गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...