पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर, पुलिस हिरासत में आरोपी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े का बीच बचाव करने गए पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला हुआ है। इस हमले में पूर्व बीडीसी को गम्भीर चोटें आई है और उन्हें  ईलाज के लिए राँची रेफर किया गया है। इधर पूर्व जनपद सदस्य पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूरा मामला नारायणपुर थाने के केराड़ीह का है।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार शाम की है। केराडीह निवासी लादेन नाम के एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा हो रहा था ।तभी झगड़े को शांत कराने वहां पर पूर्व बीडीसी प्रदीप गुप्ता पहुँच गए और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच लादेन ने प्रदीप गुप्ता के ऊपर लोहे का रॉड चला दिया। इस हमले में प्रदीप गुप्ता के सिर और हाथ मे गम्भीर चोटें आई है।

घटना के तत्काल बाद मौके पर नारायणपुर थाने की पुलिस पहुंची और घायल बीडीसी को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं घटना को अंजाम देकर फरार होने की तैयारी कर रहे लादेन को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...