बेमेतरा जिला कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, बोले – आज पूरा देश भाजपा सरकार की महंगाई से परेशान है, दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू भी रहे मौजूद

दुर्ग लोकसभा के बेमेतरा जिला कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, गुरु रुद्र कुमार एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ साथ दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री द्वय द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज पूरा देश महगाई की मार से जूझ रहा है। देश का युवा वर्ग बेरोजगारी से, किसान उनका सही एवं उचित हक न मिलने से और महिलाओ को सुरक्षा नही मिल रही है हर व्यक्ति परेशान है।

पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को बिना किसी मन एवं मत भेद के इस चुनाव में राजेन्द्र साहू को जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हम सभी एक होकर राजेन्द्र साहू जैसे जमीनी कार्यकर्ता को विजय दिलाते है तो आने वाले समय मे हर एक जमीनी कार्यकर्ता चुनाव जीत सकता है। पार्टी ने राजेन्द्र साहू जैसे जमीनी कार्यकर्ता को टिकिट तो दे दी है परंतु अब हम सबका कर्तव्य है कि हम सब मिलकर कांग्रेस को विजय बनाये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...