CG – पूर्व सांसद की गाड़ी पर पत्थरों से हमला… बाल-बाल बचे नेता… FIR कराई गई दर्ज

पूर्व सांसद की गाड़ी पर पत्थरों से हमला

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने अपने निजी गाड़ी पर पत्थर से हमला करने की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले मे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पथराव में भाजपा के पूर्व सांसद की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रणविजय अपनी कार से परिवार के साथ उड़ीसा से लौट रहे थे, उसी दौरान हाईवे में जशपुर के लकड़ी डीपो के पास उनकी गाड़ी पर पथराव हो गया।

हमलावरों ने पत्थर से कार पर हमला किया है। बीजेपी से राज्यसभा सांसद रह चुके रणविजय सिंह जूदेव ने इस मामले में सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उतर कर आस पास हमलावरो की खोजबीन की लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। जूदेव ने बताया की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे इस तरह की घटना सुरक्षा व्यबस्था पर सवाल उठता है।

इधर पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...